Sawan 2023 Upay: श्रावण मास का हर एक दिन भगवान शिव को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि सावन मास में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करने से सुख, सौभाग्य, धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भोलेनाथ अपने भक्तों के हर एक कष्ट को हर लेते हैं। इस साल सावन मास काफी खास है, क्योंकि ऐसा करीब 19 साल बाद हो रहा है जब सावन में अधिकमास भी पड़ा है। ऐसे में श्रावण मास एक नहीं बल्कि दो मास के हो गए हैं। ऐसे में भोलेनाथ की पूजा करने के लिए पूरे 2 मास मिल रहे हैं। बता दें कि सावन के तीन सोमवार बीत चुके हैं। सावन मास में भोलेनाथ की पूजा करने के साथ-साथ इन ज्योतिषीय उपायों को भी अपना सकते हैं। इन्हें करने से सुख-समृद्धि और धन-संपदा की प्राप्ति होती है।
रुके हुए कार्यों के लिए
अगर आपको कोई काम बार-बार रुक जा रहा है। तमाम कोशिशे करने के बाद भी उसमें सफलता हासिल नहीं हो रही है, तो सावन क दौरान एक लोटे में जल में थोड़ा सा लाल चंदन डालकर लें। इसके बाद इसे बेलपत्र के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
हर इच्छा पूरी करने के लिए
अगर आप सावन सोमवार के व्रत नहीं रख रहे हैं, तो ऐसे में आप भोलेनाथ की विधिवत पूजा करने के साथ बेलपत्र अर्पित करें। बेलपत्र अर्पित करते समय उनकी तीनों पत्तियों में सफेद चंदन लगा दें। ऐसा करने से भगवान जल्द प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
भाग्य चमकाने के लिए
अगर आपकी किस्मत बिल्कुल भी साथ नहीं दे रही है, तो सावन मास में भोलेनाथ को जल अर्पित करें। इसके साथ ही मंदिर जाते समय नंदी के पीछे के पैर छुएं। ऐसा करने से भाग्य का पूरा साथ मिलने लगता है।
नौकरी के लिए
अगर आपको नौकरी में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है या फिर लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे है और सफलता हासिल हासिल नहीं हो रही है, तो एक धतूरा लेकर उसे हल्दी के लेप में लपेट दें। इसके बाद इसे भोलेनाथ को चढ़ा दें। इससे सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।