Sawan 2025: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। इस पावन महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा तो है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक फूल चढ़ाकर भी आप भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं? शास्त्रों के अनुसार, यह फूल आपके जीवन की समस्याएं दूर कर सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सा फूल है और उसे कैसे चढ़ाना चाहिए।

घर में कुत्ता पालना चाहिए या नहीं? जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या दिया उत्तर

सावन 2025 में कब से कब तक रहेगा?

पंचांग के अनुसार साल 2025 में सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक रहेगा। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे। भगवान शिव का प्रिय दिन सोमवार होता है और सावन में इनका विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में भगवान शिव की भक्ति करने से जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं।

कौन सा है वो खास फूल?

सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जिस फूल की बात हो रही है, वह है कनेर का फूल। खासकर पीले रंग का कनेर भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय माना जाता है। मान्यता है कि इस फूल को अर्पित करने से भगवान शिव भक्त की सभी परेशानियों का अंत कर देते हैं। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

कई रंगों का होता है यह फूल

कनेर का फूल न केवल सुंदर होता है बल्कि यह लाल, गुलाबी, पीले और सफेद रंगों में मिलता है। इसे अंग्रेजी में Oleander कहा जाता है। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में इस फूल का विशेष महत्व है। खासतौर पर सावन में शिवलिंग पर कनेर का फूल चढ़ाने से जल्दी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि फूल चढ़ाते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप जरूर करें।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।