Sawan 2025 Shiv Mantra: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का पवित्र महीना इस वर्ष 11 जुलाई से आरंभ होकर 9 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। इस दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना का महत्व है। भक्त इस मास में बेलपत्र, भांग, धतूरा, आक के फूल, फल, शहद, गंगाजल आदि शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, ताकि महादेव प्रसन्न होकर उनकी मनोकामनाएं पूरी करें और जीवन के दुख-दर्द दूर करें। इस साल 14 जुलाई को पहला सावन सोमवार व्रत पड़ रहा है। ऐसे में इस दिन भगवान शिव-माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने के साथ-साथ कुछ खास मंत्रों का जाप करने बेहद फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इन शिव मंत्रों का जाप करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि रोग, भय, शत्रु, अकाल मृत्यु और जीवन के अन्य संकटों से भी रक्षा होती है। ऐसे में आइए जानते हैं शिव जी के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में…

शिव जी के प्रभावशाली मंत्र

  • ॐ शिवाय नम:
  • ॐ सर्वात्मने नम:
  • ॐ त्रिनेत्राय नम:
  • ॐ हराय नम:
  • ॐ इन्द्रमुखाय नम:
  • ॐ श्रीकंठाय नम:
  • ॐ वामदेवाय नम:
  • ॐ तत्पुरुषाय नम:
  • ॐ ईशानाय नम:
  • ॐ अनंतधर्माय नम:
  • ॐ ज्ञानभूताय नम:
  • ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
  • ॐ प्रधानाय नम:
  • ॐ व्योमात्मने नम:
  • ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:

महामृत्युंजय मंत्र:

“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”

शिव गायत्री मंत्र:

“ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।”

रूद्र मंत्र:

“ॐ नमो भगवते रुद्राय।“

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।