Kendra Trikona Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे पावरफुल ग्रहों में से एक माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसके साथ ही हर एक व्यक्ति को जीवन में साढ़े साती और ढैय्या का सामना अवश्य करना पड़ता है। शनि महाराज सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है। वहीं, शनि 13 जुलाई को इसी राशि में वक्री होने वाले हैं। शनि के वक्री होने से वह वह जिस भाव में विराजमान है उसका फल देने के साथ-साथ एक भाव पीछे का भी फल देंगे। बता दें कि शनि वक्री होने के साथ केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे इन दो राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है…

Sawan 2025 LIVE: गुरु आदित्य योग के साथ सावन होगा आरंभ, जानें शिव पूजा का मुहूर्त, पूजा विधि सहित हर एक अपडेट

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केंद्र त्रिकोण राजयोग तब बनता है जब कुंडली में केंद्र (1, 4, 7, 10) और त्रिकोण (1, 5, 9) भावों के स्वामियों के बीच संबंध बनने से बनता है। ये काफी शुभ योगों में एक माना जाता है। इस योग के बनने से जातकों को धन, समृद्धि, यश और मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शनि वक्री होकर इस राशि के पंचम भाव में रहने वाले हैं। तीसरे व चौथे भाव के स्वामी होने के कारण शनि केंद्र-त्रिकोण राजयोग भी बना रहे हैं। बता दें कि पंचम भाव शिक्षा, संतान, प्रेम संबंध और रचनात्मकता का भाव है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयास का आपको पूरा फल मिल सकता है। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। शादी तय हो सकती है। स्वयं का व्यापार है, तो आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। लेकिन घर-परिवार के लिए समय जरूर निकालें। शनि की दृष्टि एकादश भाव पर रहेगी इसलिए सोशल नेटवर्क से लाभ होगा। कोई पुरानी इच्छा, खासतौर भूमि, भवन से जुड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। इसके अलावा भवन निर्माण, वाहन खरीदने या किसी बड़े निवेश का योग भी बन सकता है। जब शनि वक्री होते हैं, तब कर्म के आधार पर फल मिलता है, लेकिन उस फल को पाने के लिए सामान्य से अधिक परिश्रम करना अनिवार्य होता है।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

इस राशि में शनि वक्री होकर चौथे भाव में वक्री होने वाले हैं। ऐसे में शनि की ढैय्या के नकारात्मक प्रभाव थोड़े कम हो सकते हैं। चौथे भाव को सुख, संपत्ति, घर, वाहन और पारिवारिक शांति का कारक है। ऐसे में बना केंद्र त्रिकोण योग इस राशि के जातकों को घर, फ्लैट या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। शनि की दृष्टि  छठे भाव पर भी पड़ेगी, जिससे  इस अवधि में होम लोन, वाहन लोन या व्यावसायिक लोन लेने के लिए भी अनुकूल समय है। परिवार के बीच टली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए विवाह का प्रबल योग बन रहा है। व्यापार में विशेषकर पार्टनरशिप व्यापार में जो मंदी या अनिश्चितता बनी हुई थी, वह समाप्त होगी और लाभ की स्थिति बनने लगेगी। आपके द्वारा फोकस और मेहनत की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। धन संचय करने में सफल हो सकते हैं। पुराने किसी कर्ज से निजात मिल सकती है।

बुद्धि के दाता बुध करेंगे शनि के घर में प्रवेश, इन राशियों के जातक जी सकते हैं लग्जरी लाइफ, हर काम में मिलेगी सफलता

टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस माह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये माह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें मासिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।