Sawan 2025 Horoscope : वैदिक ज्योतिष अनुसार पर्व और त्योहारोंं पर समय- समय पर कई दुर्लभ संयोग बनते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सावन में इस बार ग्रहों का बेहद ही दुर्लभ संयोग बनेगा। इस बार 500 साल बाद सावन के महीने में एक साथ तीन राजयोग प्रबल रुप से प्रभावी रहेंगे। जिसमें ग्रहों के राजा सूर्य और बुध की युति से बधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं, शुक्र स्वराशि वृषभ में विराजमान होकर मालव्य राजयोग बनाएंगे। वहीं 26 जुलाई को गुरु और शुक्र की युति मिथुन राशि में होगी, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए 3 राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से सातवें भाव में गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा जबकि गुरु की सप्तम दृष्टि आपकी राशि पर पड़ेगी। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस अवधि में जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। गुरु के प्रभाव से आपको करियर में लाभ होने के साथ साथ आपकी जान पहचान अधिकारियों से बढ़ेगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए 3 राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि में ही गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आप नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस अवधि में काम-कारोबार में आपको तरक्की मिल सकती है। वहीं जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
तीन राजयोग का बनना कर्क राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध और सूर्य की युति आपकी राशि से कर्क राशि में बनेगी। साथ ही इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। करियर में आप कई नई चीजें सीखेंगे। जिसका लाभ आपको जल्द ही अपने करियर में देखने को मिलेगा। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं प्रतिष्ठा बढे़गी।