Shani Dev And Budh Vakri 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल सावन की शुरुआत 11 जुलाई से शुरू हो रहे हैं और 9 जुलाई तक रहेंगे। वहीं आपको बता दें कि सावन में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। जिसमें कर्मफल दाता शनि और व्यापार के दाता बुध ग्रह का नाम शामिल है। आपको बता दें कि शनि देव मीन राशि में वक्री होंगे तो वहीं व्यापार के दाता बुध कर्क राशि में वक्री होंगे।
ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां लकी कौन सी हैं…
100 साल बाद पितृ पक्ष में एक साथ पड़ेंगे चंद्र और सूर्य ग्रहण, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, करियर और कारोबार में तरक्की के योग
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टी चाल चलना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वें भाव पर उल्टी चाल चलेंगे। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा लोगों का इस अवधि में प्रमोशन मिल सकता है। वहीं शनि देव आपकी राशि से नवम और दशम भाव के स्वामी हैं।
करियर में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और स्टूडेंट्स को शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफा कमाने और नई योजनाएं लागू करने का है।करियर में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी और स्टूडेंट्स को शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफा कमाने और नई योजनाएं लागू करने का है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शनि और बुध ग्रह का वक्री होना कर्क राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से किस्मत के भाव पर वक्री तो वहीं बुध ग्रह लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय कार्यस्थल पर आपकी कोमल लेकिन प्रभावशाली संवाद शैली लोगों को प्रभावित करेगी। जो लोग क्रिएटिव फील्ड, शिक्षा, फैशन या स्वास्थ्य सेवा में हैं, उन्हें इस समय विशेष सम्मान और पदोन्नति मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और बुध ग्रह के वक्री होने से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर तो वहीं बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही प्रेम और विवाह से संबंधित मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी समस्याएं हल होंगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस दौरान विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
प्रेमानंद महाराज ने बताया इस एक गलती की वजह से व्रत (एकादशी) हो जाता है खंडित, आपको भी जरूर जानना चाहिए