Snake in Sawan 2025: सनातन धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। यह समय भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। सावन के महीने में शिव भक्त व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और रुद्राभिषेक जैसी विशेष पूजा विधियों से भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। जिस प्रकार सावन शिव भक्ति का प्रतीक है, उसी प्रकार सांप का संबंध भी शिव जी से है। शिव जी के गले में लिपटे हुए नाग को उनका दिव्य आभूषण माना जाता है। ऐसे में यदि सावन के दौरान आपको नाग या सांप दिखाई दे जाए, तो यह केवल एक संयोग नहीं बल्कि एक खास संकेत भी हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसे दर्शन कई बार भविष्य से जुड़े शुभ या अशुभ संकेत भी दे सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन के महीने में नाग-सांप के दर्शन का क्या अर्थ होता है।
सावन के महीने में सांप का दिखना
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सावन के पवित्र महीने में जीवित सांप का दिखाई देना बेहद शुभ संकेत माना जाता है। सांप भगवान शिव के अत्यंत प्रिय हैं और वे स्वयं नाग को अपने गले में धारण करते हैं, इसलिए सांप का दर्शन शिव कृपा का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको सावन के दौरान नाग देवता दिखाई दें, तो इसका अर्थ है कि भगवान शिव आपकी भक्ति और पूजा से प्रसन्न हैं। यह संकेत है कि आपकी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूर्ण होने वाली हैं। ऐसे शुभ संकेत दिखने पर भगवान शिव की पूजा करें, जल अर्पित करें और अपने अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
मरा हुआ सांप दिखना
अगर सावन में आपको मरा हुआ नाग या सांप दिखाई दे, तो इसे शुभ नहीं बल्कि अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसी घटना को नजरअंदाज न करें, बल्कि शिव जी के चरणों में शीश झुकाकर क्षमा प्रार्थना करें और अपनी गलतियों को सुधारने का संकल्प लें।
सांप का रास्ता काटना
सावन के महीने में यदि कोई सांप आपका रास्ता दाएं से बाएं काट जाए, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह संकेत देता है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, उसमें सफलता मिल सकती है और भगवान शिव की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है।
पेड़ पर चढ़ता हुआ सांप का दिखना
सावन के महीने में अगर आपको कोई सांप पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई दे, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपके जीवन में कोई सकारात्मक परिवर्तन आने वाला है।
शिवलिंग पर लिपटा हुआ सांप का दिखना
सावन के महीने में यदि आपको मंदिर परिसर में या शिवलिंग से लिपटा हुआ सांप दिखाई दे, तो इसे अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि भगवान शिव की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है।
सावन में सफेद सांप का दिखना
सफेद सांप का दिखाई देना वैसे ही बहुत दुर्लभ होता है, लेकिन अगर यह सावन के महीने में दिखाई दे, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह संकेत देता है कि आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक परिवर्तन होने वाला है।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।