Sawan 2025 Mantra By Zodiac Signs: सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे श्रेष्ठ समय माना जाता है। इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से प्रारंभ होकर 9 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान शिव भक्त पूरे श्रद्धा भाव से उपवास, पूजा और मंत्र जाप कर भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में किए गए जप, तप और दान का कई गुना फल प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर राशि के लिए कुछ विशेष शिव मंत्र बताए गए हैं, जिनका जाप सावन में करने से जीवन में सुख, शांति, आरोग्यता और इच्छित फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार सावन में कौन-सा शिव मंत्र सबसे प्रभावशाली रहेगा।

मेष राशि

सावन के पावन महीने में मेष राशि के जातकों को ‘ॐ कालभैरवाय नमः’ मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह मंत्र विशेष रूप से क्रोध, भय, तनाव और शत्रु बाधाओं को दूर करने में सहायक होता है।

वृषभ राशि

सावन के पावन महीने में वृषभ राशि के जातकों के लिए ‘ॐ भोलेनाथाय नमः’ मंत्र का जाप अत्यंत फलदायी माना गया है। इस मंत्र के जाप से भौतिक सुख-सुविधाएं, धन-लाभ और वैवाहिक जीवन में संतुलन की प्राप्ति होती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सावन में ‘ॐ गोविंदाय नमः’ मंत्र का जाप विशेष रूप से लाभकारी होता है।

कर्क राशि

सावन मास में कर्क राशि के जातकों के लिए ‘ॐ चंद्रमौलेश्वराय नमः’ मंत्र का जाप अत्यंत शुभ माना गया है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को सावन के पवित्र महीने में ‘ॐ नमः शिवाय रुद्राय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। यह शक्तिशाली मंत्र करियर में उन्नति, प्रमोशन, और आर्थिक समृद्धि लाता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सावन में ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय’ मंत्र का जाप अत्यंत फलदायी माना गया है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को सावन के महीने में ‘ॐ त्रिलोकेश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सावन के पवित्र महीने में ‘ॐ मृत्युंजयाय नमः’ मंत्र का जाप अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना गया है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को सावन के पूरे माह ‘ॐ नमः शिवाय गुरु देवाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में ‘ॐ हौं जूं सः’ मंत्र का जाप अत्यंत फलदायी माना जाता है। यह शक्तिशाली बीज मंत्र जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को सावन के महीने में ‘ॐ शिवाय नमः’ मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सावन के पवित्र महीने में ‘ॐ त्रिलोकनाथाय नमः’ मंत्र का जाप अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।