Sawan 2025 Lucky Plants: हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत पवित्र और भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस दौरान भक्त भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं और सावन सोमवार का व्रत रखते हैं। साथ ही, शिव जी की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय भी अपनाते हैं। वहीं, शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में कुछ पौधे लगाना बेहद बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान पौधे लगाने से जीवन में शुभता, सुख-समृद्धि और शांति आती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि सावन के महीने में कौन-कौन से पौधे लगाना फलदायक माना गया है।

बेलपत्र का पौधा

बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि यदि भोलेनाथ की पूजा में बेलपत्र अर्पित किया जाए, तो इससे शिवजी तुरंत प्रसन्न होते हैं। वहीं, सावन का महीना भोलेनाथ को बेहद प्रिय होता है, ऐसे में इस दौरान घर में बेलपत्र का पौधा लगाना लाभकारी माना जाता है। यह पौधा ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों का प्रतीक माना गया है। वास्तु के अनुसार, इस पौधे को घर की उत्तर या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। यह पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष को दूर करने में सहायक माना जाता है।

शमी का पौधा

सावन के महीने में शमी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को घर के मुख्य द्वार की बाईं ओर लगाना चाहिए। यह पौधा भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव को भी अत्यंत प्रिय है। आप इस पौधे को सावन माह में पड़ने वाले किसी भी शनिवार को लगा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में लगाने से न केवल शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे शनि दोषों से मुक्ति मिलती है, बल्कि भगवान शिव की कृपा भी बरसती है।

आक का पौधा

सावन के महीने में घर में आक का पौधा भी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे में स्वयं भगवान शिव का वास होता है। ऐसे में इस माह में आक यानि मदार का पौधा घर में लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु के अनुसार, मदार को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी को सबसे पवित्र और पूजनीय माना गया है। इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। सावन के महीने में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन, सुख और समृद्धि का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा घर के बीचो-बीच या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

हरसिंगार का पौधा

सावन के महीने में हरसिंगार का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। विष्णु पुराण में इस पौधे को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक बताया गया है। सावन में हरसिंगार लगाने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।