Shivji Ki Priya Rashiyan : शास्त्रों में सावन का महीना भोलेनाथ की आराधना के लिए उत्तम माना गया है। आपको बता दें कि सावन की शुरुआत इस साल 11 जुलाई से हो रही है। यह महीना पूर्णतया देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव और देवी मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। इसके साथ ही सावन सोमवार पर व्रत भी रखा जाता है। साथ ही कुछ पूरे सावन भी व्रत रहते हैं और शाम को एक टाइम भोजन करते हैं। साथ ही इस व्रत को रखने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है।
18 महीने बाद भूमिपुत्र मंगल करेंगे अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग
वहीं इस व्रत को करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं। वहीं आपको बता दें कि वैसे तो भगवान शिव सबकी रक्षा करते हैं और सभी पर अपनी कृपा बरसाते हैं, लेकिन उन्हें मेष और मकर सहित 3 राशियां सबसे प्रिय होती हैं। कहते हैं भगवान शिव इन राशियों के लोगों की किस्मत बदल देते हैं और हर मुश्किल से इन्हें बचाते हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। भोलेबाबा की कृपा से इनके सभी बिगड़े काम बन जाते हैं और उनके आशीर्वाद से करियर और कारोबार में तरक्की होती है। वहीं इस समय आपके कार्य बनेंगे। साथ ही भगवान शिव सावन में आप विशेष कृपा बरसाएंगे। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों पर भोलेनाथ की विशेष आशीर्वाद रहता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनि देव हैं और शनि देव भगवान शिव को अपना इष्ट मानते हैं। इसलिए भोलेनाथ की आप पर सदा कृपा बनी रहती है। वहीं इस राशि के लोग स्वभाव से बहुत मेहनती होते हैं यही वजह है कि हर मुश्किल वक्त में भगवान शिव इनकी रक्षा करते हैं। साथ ही सावन में आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
भगवान शिव का कुंभ राशि के लोगों पर सदा आशीर्वाद रहता है। कुंभ राशि के स्वामी शनि महाराज हैं। शनि भोलेनाथ को अपना आराध्य मानते हैं और कहते हैं कि उन्होंने शिव जी की कृपा से ही दंडाधिकारी का पद प्राप्त किया था इसलिए महादेव को कुंभ राशि भी बहुत प्रिय होती है। सावन का महीना आपके लिए शुभ साबित होगा। इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही बेरोजगार लोगों नौकरी मिल सकती है। अगर आप नौकरी बदलने या अपने व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने को सोच रहे है तो यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। अगर आप व्यवसायी हैं, तो आपको अच्छे मुनाफे के साथ सफलता मिलेगी।