Sawan 2025 Start Date: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही खास महत्व रखता है। इस महीने को भगवान शिव की आराधना का महीना माना जाता है। खासकर शिव भक्तों के लिए यह समय बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि सावन में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। साथ ही, कुंआरी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस महीने सोमवार का व्रत करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस बार सावन कब से शुरू हो रहा है और इसमें कितने सोमवार पड़ेंगे।
कब से शुरू हो रहा है सावन 2025? (Sawan 2025 Start Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है और यह पावन महीना 9 अगस्त 2025 तक चलेगा। यानी पूरे 30 दिनों तक शिव भक्ति का माहौल बना रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक करेंगे और व्रत रखेंगे।
इस बार सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे? (Sawan Somvar List 2025)
साल 2025 के सावन में कुल 4 सोमवार पड़ने वाले हैं। ये सभी सोमवार व्रत विशेष महत्व रखते हैं। कहते हैं कि जो भक्त पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ सोमवार का व्रत रखते हैं, भगवान शिव उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।
सावन सोमवार व्रत 2025 की तारीखें (Sawan Somvar Calendar 2025)
पहला सोमवार व्रत – 14 जुलाई 2025
दूसरा सोमवार व्रत – 21 जुलाई 2025
तीसरा सोमवार व्रत – 28 जुलाई 2025
चौथा सोमवार व्रत – 4 अगस्त 2025
सावन में क्या करें? (What To Do In The Month Of Sawan)
- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल या दूध से अभिषेक करें।
- सात्विक भोजन का सेवन करें। इस दौरान प्याज, लहसुन, मांस-मछली आदि से परहेज करें।
- सोमवार के दिन व्रत जरूर रखें और पूरी श्रद्धा से व्रत का पालन करें।
- व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें
- हर सोमवार को ‘ॐ नमः शिवाय’ या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
- इस महीने दूध या उससे बनी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
- शिवजी की आरती करें और भस्म अर्पित करें।
सावन में क्या न करें? (What Not To Do In The Month Of Sawan)
- इस महीने तामसिक भोजन जैसे मांस-मछली, प्याज, लहसुन आदि से दूरी बनाए रखें।
- किसी से झगड़ा, गाली-गलौज और अपशब्द कहने से बचें।
- भगवान शिव को केतकी का फूल न चढ़ाएं, इसे वर्जित माना गया है।
- शिवलिंग पर हल्दी अर्पित न करें, यह नियमों के विरुद्ध होता है।
- दिन में सोने से परहेज करें। सावन में दिन के समय सोना अशुभ माना जाता है।
- इस दौरान बैंगन का सेवन भी वर्जित है क्योंकि इसे अशुद्ध माना गया है।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।