Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: इन दिनों प्रेमानंद महाराज के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। क्योंकि महाराज जी भक्तोंं के प्रश्नों का उत्तर बहुत ही सरल और तार्किक भाषा में देते हैं। साथ ही वह सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं और जीवन जीने की कला सिखाते हैं। महाराज जी राधा रानी को अपनी इष्ट मानते हैं। वहीं महाराज जी के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और उनके सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है। प्रेमानंद महाराज वृंदावन से पहले काशी में रहते थे। महाराज जी का असली नाम अनिरुद्ध पांडेय है। वहीं महाराज जी के गुरु का नाम श्री गौरांगी शरण महाराज है। साथ ही अभी महाराज जी अपने गुरु के दर्शन करने गुरु पूर्णिमा पर गए थे। साथ ही प्रेमानंद जी महाराज ने अभी कुछ दिन पहले अपना सुबह का भ्रमण रोक दिया था।
वहीं कुछ दिन पहले महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि महिलाएं शिवलिंग को स्पर्श कर सकती हैं या नहीं, जिस पर प्रेमानंद महाराज की उत्तर दे रहे हैं कि शिवलिंग शिव और शक्ति का निराकार रूप है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह ब्रह्रा का स्वरूप है, जहां शिव और शक्ति दोनों होते हैं। इसलिए लिंग भेद नहीं होता है। इसलिए शिवलिंग की पूजा में पुरुष और स्त्री का कोई भेद नहीं किया गया है।
वहीं प्रेमानंद महाराज के आगे कहा कि हर महिला शिवलिंग को स्पर्श कर सकती है। साथ ही शिवलिंग की विधि- विधान से पूजा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सामाजिक भ्रम है और इसका शास्त्रों में कोई वर्णन नहीं है। वहीं महाराज जी ने कहा कि भोलेनाथ की छवि को मन में वसाकर राम- राम जपना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव का रूप आपके सामने प्रकाशित हो जाएगा। वहीं जो रूप आपके ह्रदय में प्रकाशित होगा, जो आपने कभी नहीं देखा होगा।
जानिए कौन हैं संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज
आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी ने कम उम्र से ही भगवत मार्ग अपना लिया था। साथ ही घर छोड़कर काशी चले गए थे। वहीं इनका जन्म कानपुर जिले के अखरी गांव में हुआ।
धन- समृद्धि के लिए सावन में रोज करें इस स्त्रोत का पाठ, महादेव होंगे प्रसन्न, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण