Sawan 2024 Upay: सावन का महीना आरंभ हो गया है और यह महीना भोलेनाथ को समर्पित होता है। पंचांग के अनुसार सावन 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा। आपको बता दें कि सावन महीने का इंतजार शिव भक्तों को बेसब्री से होता है। क्योंकि मान्यता है इस महीने में भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए भक्त अपने- अपने तरीके से भगवान शिव की पूजा- अर्चना करते हैं। वहीं शास्त्रों में सावन में रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व बताया गया है। साथ ही शिवलिंग पर दूध, गन्ना का रस और भांग- धतूरा चढ़ाने से जीवन में तरक्की और समृद्धि आती है। साथ ही भोलेनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे में हम यहां आपको बताने जा रहे हैं शिव पुराण के अनुसार शिवलिंंग का कैसे रुद्राभिषेक करें, जिससे जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहे…
रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए
अगर काफी प्रयास के बाद भी आपको अटका हुआ धन नहीं मिल पा रहा है तो आपको सावन के किसी भी दिन बैल को चारा खिलाना है। ऐसा करने से आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। क्योंकि बैल को भगवान भोलेनाथ के वाहन नंदी के रूप में पूजा की जाती है।
धन में वृद्धि के लिए करें ये उपाय
सावन के हर सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से धन में वृद्धि के योग बनते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।
करियर और कारोबार में तरक्की के लिए
अगर आपको करियर और कारोबार में तरक्की नहीं मिल रही हो तो आप प्रत्येक सोमवार या प्रतिदिन जल में शहद मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही व्रत भी रखें। ऐसा करने से आपको व्यापार और करियर में तरक्की मिलेगी।
आरोग्य की होती है प्राप्ति
अगर किसी व्यक्ति को लाइलाज बीमारी है तो वह व्यक्ति सावन में रोज भगवान शिव का घी से अभिषेक करें। ऐसा करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही बीमारियों और शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
संतान प्राप्ति के बनते हैं योग
यदि किसी दंपत्ति को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही हो तो भगवान शिव का दही से अभिषेक करें। ऐसा करने से बहुत जल्दी संतान के योग बनेंगे।