शास्त्रों में सावन के महीने का विशेष महत्व है। क्योंकि यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है।  मान्यता है कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी तो सावन के महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। साथ ही इस महीने जो व्यक्ति सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करता है, उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।  इसलिए इस महीने हर व्यक्ति अपनी- अपनी तरह से भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करता है। किन क्या आपको पता है कुछ चीजें अर्पित करने से भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं और आपके जीवन में दरिद्री छा सकती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

तुलसी नहीं करें अर्पित

भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग वर्जित बताया गया है, क्योंकि भगवान शिव ने तुलसी के पति असुर जालंधर का वध कर दिया था, जिससे क्रोधित होकर तुलसी ने खुद ही भगवान शिव की पूजा से वंचित कर दिया। इसलिए अगर भगवान शिव की पूजा में आप तुलसी का प्रयोग करते हैं तो आपको पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा।

शंख से नहीं करें जल अर्पित

भगवान शिव की पूजा में शंख का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि क्योंंकि जब एक बार सभी देवता दैत्य शंखचूड से परेशान थे तब भगवान शिव ने  त्रिशूल से शंखचूड का वध कर दिया, जिससे उसका शरीर भस्म हो गया और उसी भस्म से शंख की उत्पत्ति हुई। इसलिए भगवान शिव की पूजा में शंख का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसलिए अगर आप शंख से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं तो यह गलत है। ऐसा करने से भोलेनाथ रुष्ट हो सकते हैं।

नहीं चढ़ाएं ये फूल

भोलेनाथ पर कभी भी लाल रंग के फूल, केतकी और केवड़े के फूल अर्पित नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से आपको पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा। क्योंक शास्त्रों में इन फूलों को भोलेनाथ पर चढ़ाने की मनाही है।

हल्दी और रोली का प्रयोग

भगवान शिव की पूजा में हल्दी और रोली का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं। क्योंकि हल्दी तो स्त्रियों से संबंधित वस्तु है और शिवलिंग को पुरुष तत्व माना गया है। इसलिए शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाने से बचना चाहिए।

नारियल का पानी

भगवान शिव का अभिषेक करते समय नारियल के पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं और आपको पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024