Lord Shiva Favorite Rashi: सावन का महीना बेहद शुभ फलादायी और पवित्र माना गया है। वहीं यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। साथ ही इस महीने जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा- अर्चना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। वहीं ज्योतिष में कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहती है। कहा जाता है कि इस राशि के जातकों पर उनकी विशेष कृपा रहती है, इसलिए ये राशियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। साथ ही भगवान शिव इन पर कोई कष्ट नहीं आने देते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि पर शनि देव का आधिपत्य हैं और शनि देव भोलेनाथ को अपना गुरु मानते हैं। साथ ही शास्त्रों के अनुसार उन्होंने शिव जी की कृपा से ही दंडाधिकारी का पद प्राप्त किया था। इसलिए शिवजी का मकर राशि के लोगों पर विशेष आशीर्वाद होता है। इस राशि लोग भाग्य से ज्यादा मेहनत पर विश्वास रखते हैं। साथ ही ये लोग जिस लक्ष्य के बारे में सोचते हैं, उसे पाकर ही रहते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के स्वामी धन के दाता शुक्र देव हैं। साथ ही इस राशि के लोग बहुत आध्यात्मिक प्रकृति के होते हैं। साथ ही इस कारण भगवान शिव की इन पर विशेष कृपा होती है। इन लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। ये लोग शौक- मौज पर बहुत रुपया खर्च करते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव होते हैं। इसलिए इस राशि पर भी भगवान शिव की विशेष कृपा होती है और ये राशि भोलेनाथ को विशेष प्रिय होती है। कुंभ राशि वालों को भगवान शिव अकाल मृत्यु से बचाते हैं और उनको सदैवे सुख समृद्धि से भरपूर रखते हैं। वहीं कुंभ राशि वाले मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग हर विपरीत से विपरीत परिस्थिति का बहुत आराम से सामना करते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के स्वामी भगवान शिव होते हैं। क्योंकि भोलेनाथ ने अपने मस्तक पर चंद्रमा को धारण किया हुआ है। इसलिए भगवान शिव कर्क राशि के जातकों की हमेशा रक्षा करते हैं। साथ ही उन्हें सदैव विपत्ति से बचाते हैं। वहीं इस राशि के लोग बेहद संवेदनशील होते हैं साथ ही इन लोगों को कोई चोट पहुंचाए तो उसे भूलते नहीं है।