Shiv Puran Upay: सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है और यह महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक रहेगा। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए लोग अपने- अपने तरीके आराधना और उपाय करके भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में हम यहां आपको कुछ शिव पुराण के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि का वास हो सकता है। आइए जानते हैं शिव पुराण के उपाय…

शिवलिंग पर चढ़ाएं पूर्ण अक्षत

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है और खूब मेहनत करने के बाद आपकी आर्थिक स्थिति नहीं सुधर पा रही हो तो तो शिव को अटूट कच्चा चावल यानी अक्षत नियमित चढ़ाने से धन की प्राप्ति हो सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। लेकिन बस ख्याल रखें की चावल टूटा नहीं होना चाहिए।

दरिद्रता होगी दूर

अगर आपके जीवन में दरिद्रता वास हो गया है तो आपको सावन में प्रतिदिन शिवलिंग का अभिषेक मूंग से करना चाहिए। इसके लिए मूंग को रात के समय पानी में भिगो दें इसके बाद अगले दिन भगवान शिव पर ले जाकर इसे अर्पित कर दें। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहेगा। साथ ही दरिद्रता से मुक्ति मिलेगी।

आरोग्य की होगी प्राप्ति

अगर कोई सदस्य लंबे से बीमार हो तो उसको सावन में गाय के घी से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यक्ति बलवान और सेहतमंद होकर तमाम सुख को प्राप्त करेगा।

मनोकामना पूर्ति के लिए

शिवपुराण के अनुसार व्यक्ति को सावन में प्रतिदिन 11 या 21 बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण होंगे। साथ ही व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं बेलपत्र अर्पित करते समय ध्यान रखें कि चंदन से पेलपत्र पर राम लिख दें।

काले तिल से करें अभिषेक

भगवान शिव के साथ अगर आप शनिदेव का भी आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो आप सावन में प्रतिदिन शिवलिंग पर जल में मिलाकर काले तिल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको शनि देव के साथ भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी।