Sawan 2023 Upay: सावन का महीना शुरू हो गया है और आज 7 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। सावन के महीने का भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। मान्यता है जो भक्त सावन में भोलेनाथ की सच्चे मन से आराधना करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसलिए लोग भगवान शिव की पूजा में कई तरह की चीजों का इस्तमाल करते हैं, जिसमें से प्रमुख है बेलपत्र, लेकिन क्या आपको पता है बेलपत्र के अलावा शास्त्रों में 5 और भी तरह के पत्तों का वर्णन किया है, आइए जानते हैं ये पत्ते कौन से हैं…
अर्पित करें पीपल का पत्ता
भगवान शिव पर पीपल का पत्ता अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है जो व्यक्ति शिवलिंग पर पीपल का पत्ता अर्पित करता है, उसको सभी अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है। इसलिए शिवालय में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद पीपल के पत्ते अर्पित करें। ऐसा करने से आपको आरोग्य की प्राप्ति होगी।
भांग का पत्ता अर्पित करें
शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव की पूजा में भांग का विशेष महत्व है। इसलिए सावन में शिवलिंग की पूजा करते समय आप भांग के पत्तों को जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आप पर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। वहीं जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है।
शमी का पत्ता करें अर्पित
भगवान शिव की पूजा करनते समय शमी के पत्तों को भी अर्पित करें। शमी के पेड़ का संबंध शनिदेव से माना जाता है और शनिदेव भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं। इसलिए अगर आप शिवलिंग पर शमी का पत्ता अर्पित करते हैं तो आपको भगवान शिव के साथ शनि देव की कृपा प्राप्त होगी। इसके साथ ही जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही हो वो लोग भी शिवलिंग पर शमी का पत्ता जरूर चढ़ाएं।
चढ़ाएं दुर्वा
भगवान शिव की पूजा करने समय दुर्वा चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। यदि सावन के महीने में आप भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करते हैं तो इससे भोलेनाथ अति प्रसन्न होकर आपको दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। वैसे दुर्वा चढ़ाने से शिवपुत्र गणेश भी प्रसन्न होते हैं।