Vish Yoga: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से 12 राशियों पर असर पड़ता है। इसी तरह कई बार एक ही राशि में एक से अधिक ग्रह विराजमान हो जाते हैं, तो उनकी युति से शुभ या फिर अशुभ योग का निर्माण होता है। ऐसे ही आज चंद्रमा और शनि की युति हो रही है, जिससे विष योग का निर्माण हो रहा है। जानिए किन राशियों को लाभ मिलेगा।
कब बन रहा है विष योग?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी 6 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 8 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक विराजमान रहेंगे। बता दें कि शनि पहले से ही अपनी स्वराशि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। ऐसे में चंद्रमा और शनि की युति से विष योग बन रहा है।
कुंभ राशि में होने से विष योग देगा शुभ फल
शनि और चंद्र की युति जब होती है, तो यह कष्टकारी मानी जाती है। चंद्रमा पर शनि का प्रभाव मानसिक शक्ति पर बुरा असर डालता है। इसके साथ ही भाग्योदय पर अधिक फल पड़ता है। वहीं, अगर यह युति वृषभ, तुला, मकर या फिर कुंभ राशि में हो रही है, तो काफी शुभ मानी जाती है। माना जाता है कि मानसिक शक्ति मजबूत होने के साथ छठी इंद्री खुल जाती है और भाग्य भी जाता है। ऐसे में शनि और चंद्र की ये युति कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
विष योग से मिलेगा इन राशियों को लाभ
सावन मास में शनि और चंद्रमा की युति से बनने वाला विष योग कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन-लाभ मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जुलाई माह में बनने वाले विष योग से सिंह राशि, तुला राशि और कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापार में उन्नति के योग दिख रहे हैं। इसके साथ ही विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। प्रेम संबंधों की बात करें, तो यह अवधि अच्छी रहेगी और यदि आप किसी का इंतजार कर रहे हैं या कोई आपको छोड़कर चला गया है, तो वह एक बार फिर आपके जीवन में लौट सकता है।