Sawan 2023 Rashi Anusar Shiv Puja: सावन का महीना आज यानी 4 जुलाई से शुरू हो गया है। वहीं इस साल सावन लगभग 2 महीने तक चलेगा। वहीं सावन का महीना भोलेनाथ को समर्पित होता है और लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह- तरह से उपाय करते हैं। क्योंकि मान्यता है कि सावन में भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशि अनुसार आपको कौन से उपाय करने चाहिए, आइए जानते हैं….

मेष राशि

मेष राशि के लोग बेलपत्र, लाल चंदन और लाल फूल से भगवान शिव की पूजा- अर्चना करें। साथ ही जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

वृष राशि

 वृष राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए गाय के दूध, दही, सफेद फूल, गंगाजल आदि से पूजा करें। केवड़े और दही से शिवलिंग का अभिषेक करें।

मिथुन राशि

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए आप भांग, धतूरा, कुश, मूंग और दूब घास से पूजा- अर्चना करें। साथ ही गन्ने के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

कर्क राशि

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप लोग सफेद फूल, चंदन, इत्र, गाय का दूध, भांग आदि चढ़ाएं। साथ ही दूध और दही से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

सिंह राशि

 सिंह राशि के जातक भगवान शिव पर मदार का फूल, गेहूं, लाल फूल चढ़ाएं। साथ ही शिवलिंग पर पानी में गुड़ डालकर अभिषेक करें और ऊं नम शिवाय का जाप करें।

कन्या राशि

आप लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए  भगवान शंकर पर भांग, बेलपत्र, दूब, पान, धतूरा आदि अर्पित करें। ऐसा करने से आपको भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वहीं गन्ने के रस से अभिषेक कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इत्र से शिवजी का अभिषेक करें या गंगाजल में चंदन मिलाकर अर्पित करें। वहीं उन पर  सफेद चंदन, गंगाजल, दही, शहद, श्रीखंड आदि चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि

भगवान शिव की कृपा पाने के लिए वृश्चिक राशि के लोग भोलेनाथ पर लाल गुलाब या कोई लाल फूल, बेलपत्र अर्पित करें। साथ ही पंचामृत से अभिषेक करें और ऊं नम: शिवाय का जाप करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए पीले फूल या पीला गुलाब, पीले फूलों की माला, बेलपत्र, पीला चंदन अर्पित करें। साथ ही पीला चंदन जल में डालकर अभिषेक करें।

मकर राशि

आप लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए  नीलकमल या नीले फूल, बेलपत्र, शमी के पत्ते, भांग, धतूरा आदि चढ़ाने चाहिए। साथ ही जल में काले तिल डालकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शनिदेव के साथ भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भांग और धतूरा अर्पित करना चाहिए। साथ ही शमी के फूल चढ़ाएं और शिव जी का काले तिल डालकर अभिषेक करें।

मीन राशि

आप लोगों को शिव जी का आशीर्वाद पाने के लिए  नागकेसर और पीली सरसों अर्पित करनी चाहिए। साथ ही  पीले फूल, गन्ने का रस, केसर या दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।