Sawan Somwar Vrat 2022: सावन का पवित्र महीना 14 जुलाई से शुरू चुका है और सावन का महीना 12 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। सावन का महीना भोलेनाथ को विशेष प्रिय माना जाता है। साथ ही सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का भी विशेष महत्व है। इस दिन शिव भक्त भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते हैं और व्रत भी रखते हैं। वहीं सावन का तीसरा सोमवार 1 अगस्त को पड़ रहा है। साथ ही इस दिन 3 शुभ संयोग बन रहे हैं। इन संयोग में उपाय और पूजा करने का विशेष फल प्रदान होता है। आइए जानते ये ये योग कौन से हैं और शिव जी प्रसन्न करने के उपाय…

बन रहे हैं ये शुभ योग

वैदिक पंचागं के अनुसार सावन के तीसरे सोमवार के दिन विनायक चतुर्थी, शिव योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। भोलेनाथ के साथ इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही ज्योतिष में इन योगों का खास महत्व है।

शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय:

1- सावन के सोमवार पर 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ‘ऊं नम: शिवाय’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

2- विवाह में आ रही अड़चन दूर करने के लिए सावन के सोमवार में रोज शिवलिंग पर केसर मिला दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से विवाह के योग बनते हैं।

3-सावन में  सोमवार के दिन पानी में दूध व काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करने से बीमारियां दूर होती हैं। साथ ही स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

4- शिव पुराण के अनुसार शिवलिंग पर चीनी चढ़ाना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। साथ ही शिवलिंग पर चीनी अर्पित करने से घर में कभी यश, वैभव और कीर्ति की कमी नहीं होती।

5- शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से भी भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है।

6-सोमवार के दिन शिवलिंग पीले चंदन का लेप लगाएं। ऐसा करने से इंसान को आकर्षक रूप मिलता है और जीवन में मान, सम्मान और ख्याति की कभी कमी नहीं आती। लेकिन शिवलिंग पर कभी रोली नहीं लगाएं।