सावन का पवित्र महीना 14 जुलाई से शुरु हो चुका है जो 12 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं। । सावन माह में भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा विधिवत तरीके से करने का विधान है। माना जाता है कि सावन के माह में भगवान शिव की पूजा करने से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और व्यक्ति की हर एक कामना को पूरी करते हैं। वहीं ज्योतिष की दृष्टिकोण से सावन का महीना बेहद महत्वपूर्ण और शुभ है। क्योंकि इस मीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं इस महीने किन राशियों पर शिव जी की विशेष कृपा रहने वाली है।
वृष राशि: इस राशि के लोगों के लिए सावन का महीना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आप व्यापार में कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं बिजनेस में नया निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है । आप लोग सावन के हर सोमवार भोलेनाथ का गन्ने के रस और घी से रुद्राभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी।
मिथुन राशि: आप लोगों के लिए सावन का महीना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव के गोचर करते ही आपकी राशि में भद्र और हंस नाम का राजयोग बन रहा है। इस महीने आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है या फिर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। वहीं कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीदने की सोच सकते हैं। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको विशेष धनलाभ हो सकता है। आप लोग दूध और दही का रुद्राभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको धनलाभ और करियर में तरक्की मिल सकती है।
कर्क राशि: शनि देव के गोचर करती ही आपकी राशि से शश और रूचक नाम का राजयोग बन रहा है। इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। इस समय आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति इस समय मजबूत हो सकती है। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो आपको प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही जो इस समय व्यापार का विस्तार हो सकता है। आप लोग शहद और दूध से भोलेनाथ रुद्राभिषेकर कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगा।