Astro Remedy: सावन का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी है और सावन का चौथा मतलब लास्ट सोमवार 8 अगस्त को है। सावन के सोमवार पर भगवान शिव की विशेष पूजा- अर्चना करने का विधान है। इस दिन भक्त भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते हैं और बेलपत्र, धतूरा, भांग भोलेनाथ पर अर्पित करते हैं। यहां हम आपको शिव पुराण के अनुसार कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको सोमवार के दिन करने से जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही धन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं शिव पुराण के इन उपायों के बारे में…

कर्ज मुक्ति के लिए ये करें ये उपाय

अगर आप पर कर्जा ज्यादा हो गया है और काफी प्रयास करने के बाद भी आपको कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पा रही है तो शिव पुराण के अनुसार सावन के सोमवार पर शिवलिंग पर जल में अक्षत यानी चावल मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको धीरे- धीरे कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलने लगेगी। 

धन आगमन के खुलते हैं मार्ग

सोमवार के दिन शिवलिंग पर एक वस्त्र चढाकर उसके ऊपर अक्षत रखकर समर्पित करने से धन की प्राप्ति होती है। साथ ही धन आगमन के मार्ग भी खुलते हैं। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी होते हैं।

कष्टों से मिलती है मुक्ति

शिव पुराण के अनुसार सावन के सोमवार पर जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही अटके हुए काम बनने लगते हैं। साहस- पराक्रम में वृद्धि होती है।

शिवलिंग पर जलाएं दीपक

धन में वृद्धि के लिए सावन के सोमवार पर रात को 9 से 10 बजे के आसपास शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। साथ ही अगले दिन शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ होता है और धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।

मां लक्ष्मी का मिलता है आशीर्वाद

शिव पुराण के अनुसार, बेलपत्र के वृक्ष को श्रीवृक्ष भी कहा जाता है, जिसकी जड़ में स्वयं मां लक्ष्मी का वास माना गया है। इसलिए सावन के सोमवार को बेलपत्र के वृक्ष की पूजा-अर्चना करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन वृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। साथ ही दरिद्रता भी दूर होती है।