वैदिक पंचांग  के अनुसार सावन इस साल सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सावन के महाने को श्रावण मास भी कहते हैं। सावन को शिव जी का प्रिय महीना माना जाता है। मान्यता है इस महीने भोलेनाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं। वहीं सावन के महीने में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए घर में कुछ पौधे लगाए जाएं तो भगवान शंकर जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं सावन महीने में किन पौधों को लगाने से भगवान शिव प्रसन्न हो सकते हैं…

लगाएं धतूरे का पौधा:
शिव पुराण के अनुसार भौलेनाथ को धतूरा विशेष प्रिय है। इसलिए भक्त भोलेनाथ की पूजा में धतूरा जरूर चढ़ाते हैं। मान्यता है कि धतूरे में भगवान शिप का वास होता है। ऐसे में सावन मास में धतूरा लगाने की सलाह दी जाती है। यदि इस महीने में धतूरा लगाया जाता है तो ये बहुत ही शुभ फलदायी होता है। इससे भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। 

शमी का पौधा लगाएं:
शमी का पौधा लगाना बहुत मंगलकारी होता है। वहीं शमी के पौधे का संबंध शनि देव से है। इसलिए श्रावण मास में शनिवार को शमी का पौधा लगाया जा सकता है। इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना चाहिए। शमी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही भगवान शिव का भी आशीर्वाद बना रहता है।

लगाएं बेल पत्र का पौधा:
भक्तगण भोलेनाथ की पूजा करते समय उन्हें बिल्वपत्र जरूर चढ़ाते हैं। मान्यता है भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय हैं। साथ ही वास्तु के अनुसार, इसका पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। वहीं बेलपत्र में माता लक्ष्मी का भी वास माना जाता है। इसिलिए बेलपत्र का पौधा लगाने से भोलेनाथ के साथ- साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

तुलसी का पौधा लगाएं:
सावन मास में घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही मंगलकारी माना जाता है। तुलसी का पौधा लगाने से भगवान शिव के साथ- साथ विष्णु भगवान की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही नियमित तुलसी के पौधे की पूजा करने से घर में सुख-शांति और सुख-समृद्धि बनी रहती है।