Saturn Year Shani Rashifal: अंकों का शास्त्रों में विशेष महत्व होता है। इसलिए आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है तो कोई अशुभ। वहीं आपको बता दें कि साल 2024 का अंक 8 बनता है। यह शनि ग्रह का अंक है। इसलिए पूरा वर्ष शनि से प्रभावित रहेगा। इसलिए जिन लोगों का मूलांक 8 है, उन लोगों के लिए आने वाले 230 बेहद शुभ रहने वाले हैं। आपको बता दें कि जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है उन लोगों का मूलांक 8 बनता है। इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं मूलांक 8 वालों को साल 2024 कैसा रहेगा…

करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की

मूलांक 8 वालों को आने वाले 230 दिन लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। क्योंकि आप लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप इस समय छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। वहीं  इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वहीं आपको अटका धन प्राप्त होगा। साथ ही इस दौरान आपको करियर में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेने पड़ सकते हैं। इस दौरान किया गया निवेश आपको दोगुना लाभ देने वाला है। वहीं आपको समाज में खूब मान सम्मान प्राप्त होगा। 

धन- संपत्ति की होगी प्राप्ति

आने वाले 230 दिन में आप कोई वाहन या प्रापर्टी प्राप्त हो सकती है। साथ ही जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने के योग हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद मिल सकता है। साथ ही आपका व्यक्तित्व सुंदर और आकर्षक बनेगा। साथ ही इस अवधि में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।  साथ ही आपकी लोकप्रियता में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं आपको माता- पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस अवधि में आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव आएगा, जिससे लोग इंंप्रेस होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024