भगवान शनि हमेशा कर्म के अनुसार फल देते हैं और इस वजह से सभी शनि देव से डरते हैं। शनि की कृपा सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। ज्योतिष के अनुसार 23 अक्टूबर से शनि का गोचर मकर राशि में हो रहा है। इस गोचर के दौरान कई राशि के लोगों को भारी नुकसान होने की संभावना है। हालांकि इस बीच कुछ राशियों को बड़ी राहत भी मिलने के संकेत हैं।
मेष राशि: शनि का गोचर मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा समय लेकर आने वाला है। इस दौरान जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शनि मेष राशि के दशम भाव में गोचर कर रहा है और इससे लाभ होने की संभावना है। प्रोफेशनल्स को इससे काफी फायदा होगा और जो लोग बिजनेस में पार्टनरशिप की योजना बना रहे हैं उनके लिए यह अच्छा समय है। इसके अलावा नौकरी चाहने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही किसी निवेश से अचानक आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।
कर्क राशि: शनि कर्क राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा और इससे कर्क राशि वालों का दुख दूर हो सकता है। कर्क राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगा। साथ ही जातकों को जीवन साथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जो लोग कार्यक्षेत्र में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए यह समय अनुकूल है।
तुला राशि: शनि तुला राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहा है। इससे तुला राशि के लोगों की आय में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। साथ ही इस गोचर के कारण इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक उन्नति होने की संभावना है और कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। विवाहित लोगों का जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि: शनि गोचर का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूल समय लेकर आया है और यह निवेश के लिए एक अच्छा समय है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नौकरी चाहने वालों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। इसके अलावा वृश्चिक राशि के जातक कोई जमीन या वाहन खरीद सकते हैं।
मीन राशि: मीन राशि के लोगों के जीवन में शनि गोचर खुशियां लेकर आएंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और कार्य व व्यापार में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आप सुचारू रूप से काम करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा परिवार वालों की ओर से लव मैरिज को मंज़ूरी मिल सकती है।