Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक शनि देव मार्च तक 2 बार अपनी चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शनि ग्रप 28 फरवरी को अस्त होंगे। शनि देव 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में अस्त होंगे। वहीं आपको बता दें कि 29 मार्च को शनि देव मीन राशि में गोचर करेंगे। इस प्रकार शनि देव मार्च तक दो बार अपनी चाल में बदलाव करेंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शनि देव की चाल में परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी गोचर कुंडली से चतुर्थ स्थान में संचरण करेंगे। जिसे सुख और संपत्ति का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस दौरान घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।  कार्यस्थल पर पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंधों से अच्छे संबंध रहेंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव की चाल में 2 बार बदलाव लाभकारी साबित होगा। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं  स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। साथ ही  कार्यस्थल से शुभ समाचार मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव की चाल में 2 बार बदलाव अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा वाले हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं  इस समय उनके कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और निवेश के लिए समय उचित है। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025