Shani Dev Vakri In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कुंभ राशि में शनि देव 29 जून को वक्री हो जाएंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे। मतलब शनि 29 जून की रात को 12 बजकर 35 मिनट पर अपनी ही राशि यानी कुंभ में वक्री हो जाएंगे। शनि 15 नवम्बर, 2024 तक कुंभ राशि में वक्री रहेंगे। ऐसे में शनि देव का विशेष आशीर्वाद कुछ राशियों पर रहने वाला है। मतलब इन राशियों को नौकरी और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपके धन में वृद्धि होगी और आपके लिए नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं, उनको सफलता मिल सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शनि देव का उल्टी चाल चलना मेष राशि के जातकों शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय ने नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपको निवेश में लाभ होगा। वहीं आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। नई डील हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो कार्य रुके हुए थे वो बनेंगे। वहीं आपके दांपत्य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। साथ ही इस समय आप किसी मांंगलिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।