Shani Dev Vakri 2024: साल 2024 में कई बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें शनि और गुरु ग्रह का नाम भी शामिल है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शनि देव के बारे में, आपको पता दें कि साल 2024 की शुरुआत में शनि देव वक्री होने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन लोगों को धनहानि और सेहत खराब होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से अष्टम भाव पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही कोई पुराना रोग उभर सकता है। वहीं आपको किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। साथ ही शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको कोई नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। वहीं आपको इस अवधि में वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं आप पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए आपको धनहानि इस दौरान हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
शनि देव का उल्टी चाल चलना वृश्चिक राशि के लोगों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर भ्रमण कर रहे हैं और वह यहां ही वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको धन संंबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके इस दौरान माता या ससुराल पक्ष के साथ संंबंध खराब हो सकते हैं। वहीं माता की सेहत खराब हो सकती है। साथ ही आपको इस समय किसी धन उधार देने से बचना चाहिए। अन्यथा धन डूब सकता है। वहीं आप पर भी शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए आप लोगों को इस समय कोई भी डिसीजन सोच समझकर लेना चाहिए।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों को शनि ग्रह का वक्री होना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 12वें भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। साथ ही साथ ही आप तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं। व्यापार की बात करें, तो थोड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। वहीं इस समय फिजूल की यात्राएं हो सकती हैं। साथ ही आप इस दौरान आपको जीनवसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस सम आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, क्योंकि आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है।