Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि देव समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 30 जून को वक्री होने जा रहे हैं। मतलब वह अब उल्टी चाल चलेंगे। शनि देव अपनी 30 साल बाद अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में वक्री चलेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही नौकरी और कारोबार में शानदार तरक्की मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान व्यावसायिक कार्यों में अगर बाधाओं का सामना कर रहे हैं, तो वह दूर होंगी। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ मिलेगा। वहीं अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो इस अवधि में वापस आने की संभावना बन रही है। साथ ही इस समय आपकी आय ने नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा जातकों को करियर में तरक्की के सुनहरे अवसर मिलेंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का वक्री होना वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे है। इसलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा और व्यापारियों को अच्छा फायदा होगा और करियर में नई ऊंचाइयों पर जाएंगे। वहीं इस समय कारोबारी लोग व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में शानदार अवसर मिलेंगे और धन प्राप्ति के नए नए रास्ते मिलेंगे। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध और मजबूत होंगे। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके जीवनशैली में सुधार होगा। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं  आपके नेतृत्व क्षमता में शानदार वृद्धि देखने को मिलेगी और मान प्रतिष्ठा व यश में अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024