Shani Dev Rise 2024: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को विशेष स्थान दिया गया है। शनि देव को कर्मफलदाता और न्याय प्रदाता माना जाता है। वहीं शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में 30 साल बाद गोचर करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव मार्च में उदय होने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शनि देव का विशेष आशीर्वाद मिलने वाला है। मतलब इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि में ही उदित होंगे। साथ ही शनि देव आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए शनि देव के आशीर्वाद से आपकी कार्य करने की शैली में निखार होगा। साथ ही साझेदारी में बिजनस करने वालों के पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और लाभ प्राप्ति के शुभ संयोग भी बनते जाएंगे। वहीं शनि देव ने आपकी राशि में ही शश राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय आपकी दैनिक इनकम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आप धन की सेविंग कर पाएंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
शनि देव का कुंभ राशि में उदय होना आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही शत्रुओं पर भी आप विजय पाएंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। वहीं वहीं व्यापारियों को कल कुछ व्यापारिक सौदे भारी मुनाफा देंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही शनि देव ने आपकी राशि में ही शश राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों को शनि देव का उदय होना इनकम और निवेश से लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वें भाव में उदित होंगे। इसलिए कमाई के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी पेशा जातकों को कल अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। वहीं निवेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं, साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। समय अनुकूल है।