Shani Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौ ग्रह में सबसे क्रूर ग्रह शनि को माना जाता है। कर्मफल दाता और न्याय दाता शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देता है। न्याय के देवता शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लगता है। इस समय शनि की स्थिति की बात करें, तो अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है और साल 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। लेकिन इस साल अस्त, उदय जरूर होंगे। बता दें कि 18 मार्च 2024 की सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर अस्त अवस्था से निकलकर उदित हो रहे हैं। शनि के उदित होने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं, तो कई राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं शनि के उदय होने से किन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें…

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि में शनि चौथे भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। ऐसे में आप मानसिक तनाव का सामना भी कर सकते हैं। जातकों को आत्मविश्वास से भरपूर होना चाहिए। लेकिन एक दायरे तक। अधिक आत्मविश्वासी होने से आप गड्ढे में गिर सकते हैं। पेशेवर जीवन में भी अधिक ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल कोई दूसरा ले जा सकता है। इसलिए आपको अधिक मेहनत के साथ सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर वाहन, संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में शनि आठवें भाव में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। अगर आपके ध्यान नहीं रखा, तो किसी गंभीर बीमारी के गिरफ्त में आ सकते हैं। व्यापार में भी थोड़ा सा नुकसान हो सकता है। इसलिए सामंजस्य बिठा कर चले, तो बेहतर होगा। इसके साथ ही थोड़ा संभलकर रहें। तरक्की, लाभ के लिए छोटे रास्तों को न अपनाएं। इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के बारहवें भाव में शनि उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह स्थिति मिली-जुली रहने वाली है। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज करने से बचें, क्योंकि ये बीमारी एक बड़ा रूप ले सकती है। ऐसे में आपका अधिक खर्च होगा। बेकार के खर्च से बचने की कोशिश करें। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर होगी, जिससे बचत नहीं कर पाएंगे। घर के बुजुर्ग लोगों का भी ध्यान रखें। उनके भी बीमार होने के कई संकेत नजर आ रहे हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।