Shani Margi In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी ग्रह राशि परिवर्तन या गोचर करता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 23 अक्टूबर को मकर राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि देव के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस शनि का गोचर कष्टकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृश्चिक राशि: शनि देव मार्गी होना आप लोगों को थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शनि देव तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे साहस- पराक्रम और भाई बहन का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाई- बहन का सहयोग कम प्राप्त होगा। साथ ही पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद पैदा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के संग मनमुटाव हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। आप लोगों पर शनि की ढैय्या भी चल रही है। इसलिए आपके बनते- बनते काम बिगड़ सकते हैं।
कर्क राशि: शनि देव का मार्गी होना आप लोगों को थोड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आप लोगों की गोचर कुंडली में शनि देव सप्तम स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे जीवनसाथी और पार्टनरशिप का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपका जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में कुछ हानि हो सकती है। इस समय आपको पार्टनरशिप का काम शुरू भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि हानि के योग बने हुए हैं। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही कर्क राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो चुकी है। इसलिए कहीं भी धन का निवेश नहीं करें। तो बेहतर होगा। साथ ही शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है।
मकर राशि: शनि देव का मार्गी होना आप लोगों किए थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नौकरी में तरह-तरह की बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला साबित हो सकता है। साथ ही ही आप लोगों को वाहन सावधानी पूर्वक चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं।