Shani In Shatabhisha Nakshatra: शनि सबसे क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है। शनि इकलौता ऐसा ग्रह माना जाता है, जो जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देता है। इसी के कारण इसे कर्मफल दाता और न्यायकर्ता माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को अपने जीवन में एक बार जरूर शनि साढ़े साती और ढैय्या का सामना करना पड़ता है। बता दें कि शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि आने वाले अक्टूबर माह में शनि नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और वह राहु के नक्षत्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। पापी ग्रह में शनि के जाने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के शतभिषा नक्षत्र में जाने से किन राशियों के जीवन में आएगी खुशियां ही खुशियां..

द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 27 दिसंबर तक इस नक्षत्र रहेंगे। इसके बाद दोबारा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि शतभिषा नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 24वां है और इस नक्षत्र के स्वामी राहु और राशि कुंभ है। शनि इस समय कुंभ राशि में ही विराजमान है। ऐसे में शनि कई गुना अधिक बलशाली हो जाएंगे।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। इस राशि में शनि ग्यारहवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही आप भविष्य के लिए धन संचित कर पाएंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने काम से संतुष्ट हो सकते हैं। हर कोई आपके काम से इंप्रेस होगा। इसके साथ ही बिजनेस के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। शनिदेव की कृपा से आपको नए प्रोजेक्ट, ऑर्डर आदि मिल सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ काम या फिर पैसा मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शनि की कृपा से आपका स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है और मानसिक तनाव कम होगा। बिजनेस में भी आपको खूब लाभ मिलने वाला है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में धन लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। सरकारी काम जो लंबे समय से अटके हुए थे अब वह फिर से शुरू हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी शनि का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को जीवन में कई तरह की खुशियां आ सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता के योग बन रहे हैं। आपके साहस और पराक्रम में तेजी से वृद्धि होगी। इससे आप कई क्षेत्रों में अपना परचम लहरा सकते हैं। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024