Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव अभी अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं और वह 29 मार्च को मीन राशि में भ्रमण करेंगे। आपको बता दें कि मीन राशि में गोचर करते ही शनि देव अपना पाया भी बदलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब शनि देव जन्म राशि से तीसरे, सातवें और दसवें भाव में गोचर करते हैं, तो इसे तांबे का पाया कहा जाता है। ये पाये काफी शुभ होता है। शनि देव के ताबें के पाये पर चलने से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का तांबे के पाये पर चलना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सातवें भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से पंचम और छठे स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का तांबे के पाये पर चलना मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी और आपके काम की प्रशंसा होगी। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय  निवेश के मामले में भी यह समय शुभ है। आपको लाभदायक सौदों के अवसर मिल सकते हैं। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का तांबे के पाये पर चलना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही  आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। इस समय आपके निर्णय सही और सटीक होंगे। शनि देव के आशीर्वाद के कारण आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके काम की सराहना होगी। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025