Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफल दाता शनि करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं और पूरा राशि चक्र करने में 30 साल का वक्त लगता है। बता दें कि होली के बाद यानी 29 मार्च को शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शनि 12 राशियों में चांदी, सोने, तांबा या फिर लोहे के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। हर एक पाये का अपना-अपना महत्व है। इनमें से चांदी का पाया सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में शनि 12 राशियों में से 3 में चांदी के पाये पर चलकर प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शनि 2, 5 और 9 वें भाव में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे, जिससे इन 3 राशियों को लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में शनि नौवें भाव यानी भाग्य के भाव में प्रवेश करने वाले है। ऐसे में इस राशि में कंटक शनि की पनौती समाप्त हो जाएगी, जिससे आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे आरंभ हो जाएंगे। व्यापार के कारण कई यात्राएं भी कर सकते हैं। इससे आपको खूब लाभ मिलने वाला है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती है। इसके साथ ही अचानक धन की प्राप्ति होती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। शेयर मार्केट में किए गए निवेश में आपको खूब लाभ मिल सकता है। इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही परिवार का साथ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
मीन राशि में प्रवेश करके वृश्चिक राशि के पांचवें भाव में शनि रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। चांदी के पाये में शनि के होने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आपके द्वारा लंबे समय से किए जा रहे काम में अब सफलता हासिल हो सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आप अपने रिश्ते को बहुत ही अच्छी तरह से संभालेंगे। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। शेयर बाजार में निवेश करने से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। आपके द्वारा निवेश में बनाई गई रणनीति कामयाब साबित हो सकती है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
मूल त्रिकोण राशि के स्वामी शनि इस राशि के दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। चांदी के पाये में चलने के कारण इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि में शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चलेगा। ऐसे में लंबे समय से रुका हुआ काम एक बार फिर से आरंभ हो सकता है। जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही छात्रों के द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल आपको अब मिल सकता है। परिवार के साथ चली आ रहा उतार-चढ़ाव का समय अब समाप्त हो सकता है। विदेश कंपनी में नौकरी या फिर व्यापार के द्वारा खूब लाभ कमा सकते हैं। इसके साथ ही धन संचित करने में कामयाब होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन इससे भी आप जल्द निजात पा लेंगे। प्रापर्टी का क्रय-विक्रय करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।
मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।