Shani Transit In Meen: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह में शनि को सबसे जरूरी ग्रहों में से एक माना जाता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है और वह करीब ढाई साल एक ही राशि में रहते हैं। बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है और मार्च 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि करीब 30 साल बाद यानी 29 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 1 मिनट पर गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 2 जून 2027 तक रहेंगे। ऐसे में कई राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी, तो कई राशियां इसकी चपेट में आएंगी। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में जाने से किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के लिए शनि का मीन राशि में जाना अनुकूल साबित नहीं होगा, क्योंकि साल 2025 से इस राशि के जातकों की शनि की साढ़े साती आरंभ हो जाएगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छोटे से काम के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही करियर और बिजनेस में कई तरह की मुसीबतें उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना नहीं मिलेगी और क्रेडिट और कोई ले सकता है। इसके साथ ही अपने सहकर्मियों से थोड़ा सचेत रहकर चलें। बिजनेस में कोई भी निवेश या कोई भी बदलाव करने से पहले जरूर सोचें, क्योंकि हानि के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का मीन राशि में जाना अनुकूल साबित नहीं होगा। इस राशि के जातकों को कई तरह की निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ किसी बात को लेकर कोई न कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही पार्टनर और जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत कर पाएंगे। हालांकि किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का मीन राशि में जाना थोड़ी मुश्किलें बढ़ा सकता है। खर्चों में अधिकता देखने को मिलेगी, लेकिन आमदनी भी अच्छी खास होगी। इसके साथ ही रिश्तों को लेकर थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि आपके रिश्ते के लिए कठिन समय साबित हो सकता है। आप उसकी अपेक्षाओं में खरा उतरने में असफल रहेंगे। हर काम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अप्रत्याशित धीमे परिणामों मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में कई उलझनें उत्पन्न हो सकती है। हालांकि बिजनेस करने वालों के लिए शनि की मीन राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।