Shani Gochar 2025: कर्मफल दाता और न्यायकर्ता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। नवग्रह में शनि को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। ऐसे में शनि के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। कुछ राशि के जातकों के जीवन में उथल-पुथल मचा देते हैं, तो कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां भर देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है और साल मार्च 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। लेकिन साल 2025 की 29 मार्च को रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि राशि परिवर्तन करेंगे और वह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में करीब ढाई साल तक रहेंगे। ऐसे में कई राशि के जातकों को साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिलेगा, तो कई राशियों इसकी गिरफ्त में आएगी। शनि के गुरु की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं साल 2025 के शुरुआत दिनों से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 3 जून 2027 तक रहेंगे। ऐसे में कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। मीन राशि के जातकों के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता होती है। इसके कारण इन्हें कई बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकतीहै। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों को धन-संपत्ति, गहने, जायदाद आदि खरीदने या फिर पैतृक संपत्ति के तौर पर मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में जाना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। पिछले कई वर्ष आपके लिए कठिन साबित हुए है। लेकिन शनि के मीन राशि में आते ही धीरे-धीरे ये समाप्त हो जाएंगे। ऐसे में जीवन में एक नई उम्मीद पैदा होगी। जीवन में    कई सफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपके अंदर आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आप अपने काम में अधिक ध्यान दे पाएंगे। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिसे आपको बखूनी निभाने की जरूरत है, क्योंकि ये आपके करियर के लिए एक सीढ़ी साबित हो सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को भी लाभ मिलेगा। नया व्यापार या व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और दांपत्य जीवन में भी खुशियां ही खुशियां बनी रहेगी।

तुला राशि

शनि के मीन राशि में जाने से इस राशि के जातक खूब लाभ कमा सकते हैं। जीवन में कई खुशी के पल आएंगे। आप अपने जीवन से संतुष्ठ हो सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है।  आपके द्वारा की गई मेहनत, संघर्ष का मार्च 2025 के बाद अच्छा फल मिलने लगेगा। आपकी इच्छाएं पूरी होगी, इसके साथ ही हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। बुद्धि और बोलने के कौशल से आप काफी सफल हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहेंगे, क्योंकि थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मीन राशि

इस राशि में शनि पहले भाव में गोचर करेंगे। इस राशि के समृद्धि और उन्नति का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भारी लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। जीवन में खूब भौतिक सुख मिलेगा। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही हर काम में सफलता हासिल होगी। बिजनेस और नौकरी करने वालों को भी सफलता हासिल होगी। बिजनेस में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आय के नए स्रोत भी खुलेंगे।    

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।