Shani Dev Chandi Ka Paya 2025: कर्मफल दाता शनि को सबसे प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, क्योंकि वह नवग्रह में से सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि की स्थिति में ये बदलाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य डालता है। बता दें कि शनि गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। शनि के राशि परिवर्तन करने पर वह राशियों पर चांदी, सोना, तांबे और लोहे के पाये के साथ प्रवेश करते हैं। ऐसे ही शनि के मीन राशि में जाने से वह कुछ राशियों में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। शनि के चांदी के पाये में इन राशियों पर जाने से इन्हें हर क्षेत्र में बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

18 साल बाद पापी ग्रह राहु का कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि 29 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिली है, तो कुछ इसकी गिरफ्त में आए हैं। बता दें कि जब शनि 2, 5 और 9 वें भाव में जाते हैं, तो वह चांदी के पाये के साथ प्रवेश करते हैं। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि की मीन राशि में आना लकी साबित हो सकता है, क्योंकि इस राशि में शनि नवम भाव में विराजमान है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को शनि की पनौती से भी निजात मिला है। शनि के इस राशि में चांदी के पाये के साथ चलने से लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। कई यात्राएं करने की मौका मिल सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। 

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

कर्मफल दाता शनि मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के पांचवे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में चांदी का पाया इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। आपके लंबे समय से अटकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय अच्छा जा सकता है। आपके काम की सराहना होगी। इसके साथ ही आपको पदोन्नति के साथ-साथ अच्छा खासा इंक्रीमेंट मिल सकता है। आमदनी के कई जरिए खुल सकते हैं, जिससे आपको अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही शेयर मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का मीन राशि में जाना लकी साबित हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में शनि रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र नमें अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार में लंबे समय से चली आ रही परेशानी या सदस्यों के बीच का मनमुटाव समाप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका समय अच्छा जाने वाला है। आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही बेरोजगारों को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में भी खूब मुनाफा के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जिससे आपको काफी मुनाफा हो सकता है। लंबे समय से रुके पड़े सरकारी काम भी पूरे हो सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। 

मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।