Saturn Planet Gochar In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से भ्रमण करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव लगभग एक राशि से दूसरी राशि में 30 महीने बाद भ्रमण करते हैं। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव ने जनवरी 2023 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर लिया था और वह साल 2025 तक यही विराजमान रहेंगे। इसलिए इस अवधि में कुछ राशि के लोगों का भाग्य चमक सकता है और धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इन राशियों के विवाह और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी है…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। पिछले एक साल से आप जो मेहनत कर रहे हैं उसका फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही व्यापारी गण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का गोचर वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको करियर में ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो आपको आगे बढ़ाने का काम करेंगे और जिनका इंतजार आप काफी समय से कर रहे थे। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके लिए तरक्की के शुभ योग बन रहे हैं और आपको इस बीच कारोबार में फंसी पेमेंट मिलने से कोष में वृद्धि होगी। वहीं पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंंक्रीमेंट के योग बनेंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं आपके निजी जीवन में भी आपको अपने बड़े भाई-बहनों और वरिष्ठ परिजनों का सहयोग मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस समय पेशेवर जीवन में फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान आपका कारोबार भी बेहतर स्थिति में रहेगा। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
