Shani Nakshatra Gochar 2024: कर्मफलदाता शनि की स्थिति में बदलाव होने पर हर कोई खबरा जाता है, कि अब उनके जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, क्योंकि वो हर एक जातक को उनके कर्मों के हिसाब से ही फल देते है। नवग्रह में से शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते है। शनिदेव राशि के साथ-साथ एक निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते है। बता दें कि साल के अंत में शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के गुरु के नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं शनिदेव के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों के लिए होगा लकी….
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 27 दिसंबर को रात 10 बजकर 42 मिनट पर प्रवेश कर जाएंगे और इस नक्षत्र में 28 अप्रैल 2025 तक रहने वाले हैं। ये नक्षत्र आकाश में मौजूद 27 नक्षत्रों में से 25वां नक्षत्र है और इस नक्षत्र के स्वामी गुरु है। इसके साथ ही राशि कुंभ और मीन है। इस नक्षत्र को काफी लकी माना जाता है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। लंबे समय से जीवन में चली आ रही चुनौतियों से निजात मिल सकती है। गुरुदेव की कृपा से आपके कई लटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही लंबे से नौकरी ढूंढ रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। नए साल में कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिलने वाला है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के जीवन में कई खुशियों की दस्तक कर सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से अटका हुआ काम या फिर पैसा आपको मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से अब निजात मिल सकता है। इसके साथ ही मानसिक तनाव से थोड़ी मुक्ति मिल सकती है। व्यापार की बात करें, तो आपके द्वारा बनाई गई रणनीति काम आ सकती है और आपको खूब धन लाभ हो सकता है। नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। वेतन वृद्धि के साथ धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि में शनि छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है। नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। जीवन में की खुशियों की दस्तक हो सकती है। बेरोजगारों को भी नौकरी मिल सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।