Shani Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि को न्यायप्रिय देवता, कर्मफलदाता और दंडाधिकारी के नाम से जाना जाता है। साथ ही शनि देव लगभग ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि साल 2026 की शुरुआत में शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं जो शनि देव का खुद नक्षत्र है। ऐसे में शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपकी दैनिक इनकम में वृद्धि होगी। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। साथ ही करियर में सम्मान और प्रमोशन मिलने के योग हैं। वहीं इस दौरान धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। साथ ही नए कार्य और जिम्मेदारियां सफलता दिलाएंगी। वहीं घर में सुख और सहयोग का वातावरण बना रहेगा। साथ ही इस दौरान आप अच्छी मेहनत करेंगे। जिसका आपको अच्छा फल मिलेगा। वहीं आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं इस अवधि में निवेश और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी। साथ ही  स्वास्थ्य में भी सुधार रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा। वहीं इस दौरान सौदेबाजी या संपत्ति से जुड़े निर्णय सफल रहेंगे। साथ ही आप लोग देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो शनि आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। वहीं  करियर में सम्मान और प्रमोशन मिलने के योग हैं। साथ ही इस दौरान धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। वहीं नए कार्य और जिम्मेदारियां सफलता दिलाएंगी। साथ ही घर में सुख और सहयोग का वातावरण बना रहेगा। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026