Shani Dev Vakri 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है जिसे कर्मफल दाता, न्याय के देवता से लेकर दंडनायक जैसे नामों से जाना जाता है, क्योंकि वह हर एक जातक को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। बता दें कि शनि करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में शनि गुरु की राशि मीन राशि में करीब 30 साल के बाद प्रवेश कर गए हैं। शनि के मीन राशि में आते ही कई राशि के जातकों को लाभ, तो कई राशियों के जीवन में परेशानियां आरंभ हो गई है। वहीं शनि वक्री होने वाले हैं। शनि के वक्री होने से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वैदिक पंचांग के अनुसार, कर्मफल दाता शनि  13 जुलाई को सुबह 9:36 मिनट पर मीन राशि में वक्री हो जाएंगे और करीब 138 दिन तक उल्टी चाल चलेंगे।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री चाल से चलना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में खूब सफलता हासिल हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत हो सकते है। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको काफी लाभ मिल सकता है।

मीन राशि ( Meen Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का उल्टी चाल चलना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शनि वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही कई समस्याएं दूर हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा, जिससे आप धर्म कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही कई धार्मिक स्थल भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी जाने वाली है। लेकिन यात्रा में आपका अच्छा खासा पैसा व्यय होगा। इसी बीच अपनी सेहत का अवश्य ध्यान रखें।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का उल्टी चाल चलना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव में शनि वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस के मार्ग में आपका अच्छा भाग्योदय हो सकता है। धन-संपत्ति के मामले में भी आपको लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। इनसे भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। विदेश से भी शिक्षा या फिर व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।

मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।