Shani Transit In Makar Zodiac: शनि देव को ज्योतिष में न्याय के देवता कहा जाता है और यह व्यक्ति को कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव ने 29 अप्रैल को मकर राशि में गोचर किया। इसके बाद वह जुलाई में वक्री हुए थे और फिर 23 अक्टूबर को फिर से मकर राशि में ही मार्गी हुए और अब वह 17 जनवरी तक मकर राशि में विराजमान रहेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस दौरान धन- दौलत में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि: आप लोगों के लिए शनि का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के आठवें भाव में विचरण कर रहे हैं। जिसे गुप्त रोग और आयु का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में हंस और भद्र नाम का राजयोग बन रहा है। जिससे आपकी इस समय आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही कार्यस्थल या सामाजिक कार्यक्रम में आपको कोई अवार्ड मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही विदेश से धनलाभ भी संभव है।

मकर राशि: आप लोगों के लिए शनि का गोचर अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आप लोगों की गोचर कुंडली के लग्न भाव में हो रहा है। इसलिए इस समय नौकरी पेशा जातकों को भी सफलता और इंक्रीमेंट मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं  यदि आप व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल है।

साथ ही इस समय आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर दोनों का साथ मिल सकता है। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग वकील, जज या गुप्त एजेंसी में कार्य करते हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।

मीन राशि: शनि ग्रह का जनवरी तक मकर राशि में विराजमान रहना आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शनि देव 11वें भाव में भ्रमण करेंगे। जिसे ज्योतिष में इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए आपको गुप्त स्रोतों से धन कमाने में कामयाबी मिल सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति बेहद शानदार रहने के योग हैं। वहीं इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।