Shani Uday 2025: न्याय के देवता शनिदेव शनिदेव की स्थिति पर जब बदलाव होता है तो इसका असर काफी अधिक 12 राशियों पर देखने को मिलता है। शनि के गोचर करने से कुछ राशियों को लाभ मिलता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। बता दें कि शनि इस समय कुंभ राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है। लेकिन 31 मार्च 2025 की रात 12 बजकर 43 मिनट पर वह मीन राशि में उदित हो जाएंगे। गुरु की राशि में शनि के उदित होने से कुछ राशि के जातकों को काफी अधिक लाभ मिलने वाला है, तो कुछ राशियों के जीवन में कई परेशानियां आ सकती है। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में उदित होने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि के बारहवें भाव में शनि उदित होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। एकाग्रता बढ़ेगी। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही विदेश जाने का किसी न किसी तरह से मौका मिल सकता है। विदेश के माध्यम से काफी अच्छा पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका अधिक झुकाव होगा। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। आपके नए दोस्त बनेंगे। इसके साथ ही उनके साथ अच्छा वक्त बीतेगा। पिता के साथ चले आ रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त होगी। आप कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शनि महाराज आठवें और नौवें भाव के स्वामी होकर दसवें भाव में उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के पेशेवर जीवन में काफी अच्छा प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गुरु, माता, पिता और मेंटर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आपके द्वारा किए जा रहे कामों में अब आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपके पिछले प्रयासों में अब आपको पुरस्कार, मान-सम्मान, प्रसिद्धि मिलेगी। विदेश यात्रा के भी रास्ते खुलेंगे। आयात-निर्यात के व्यापार में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपका कारोबार तेजी से बढ़ने वाला है। नई गाड़ी, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का उदित होना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है और आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा, जिससे जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। छात्रों के लिए ये अवधि काफी अच्छी साबित हो सकती है। नौवें भाव में शनि के उदित होने से पार्टनर के माध्यम से आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। जिंदगी में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। धन निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको लाभकारी हो सकता है। साहस में वृद्धि होगी। इसके साथ ही संचार कौशल बेहतर रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही छात्रों के साथ आपका जीवन अच्छा जाने वाला है। आय में वृद्धि होगी और धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

देवताओं के गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर मानव जीवन के साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन मई माह में मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक