Shani Uday 2024: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता माना गया है। मतलब वह व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि साल 2024 में शनि देव 3 बार अपनी चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें शनि देव 11 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त होंगे। साथ ही 18 मार्च को फिर कुंभ में ही उदित होंगे। इसके बाद 29 जून को शनि देव वक्री हो जाएंगे। ऐसे में शनि देव की चाल में परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी साल 2024 में किस्मत चमक सकती है। इन लोगों को करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का 3 बार चाल बदलना वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही जब शनि देव 18 मार्च को उदित होंगे, तो आपको नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय कोई नई व्यवसायिक डील हो सकती है। वहीं काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा आप कर सकते हैं। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का 3 बार राशि बदलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्‍की के योग बन रहे हैं और आपको आने वाले साल में प्रमोशन मिल सकता है। आपको कहीं से नई नौकरी का बुलावा आ सकता है। वहीं शनि देव ने आफकी गोचर कुंडली में शश राजयोग भी बनाया है। इसलिए इस समय आपको पार्टनऱशिप के काम में तरक्की मिल सकती है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में तरक्की मिल सकती है। साथ ही शत्रुओं पर आप विजय पाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का साल 2024 में 3 बार राशि बदलना लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको धन- संपत्ति की प्राप्ति होगी। साथ ही शनि देव आपको मेहनत का पूरा फल प्रदान करेंगे। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों के सात संबंध बन सकते हैं, जो आपको लाभकारी साबित होंगे। वहीं इस दौरान  आप प्रफेशनल लाइफ में तरक्‍की हासिल करेंगे। आपको धन कमाने के अच्‍छे अवसर मिलेंगे। वहीं मार्च के बाद नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024