Shani Vakri 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सबसे को सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है और जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में समय-समय पर उनकी स्थिति में बदलाव होता रहेगा। वैदिक ज्योतिष में शनि का विशेष महत्व है। शनि को कर्म और न्याय का देवता कहा जाता है। आमतौर पर शनि को लेकर लोगों के मन में भय बना रहता है कि शनि की स्थिति में बदलाव होने से वह और अधिक कष्ट देंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर किसी जातक पर शनि की कृपा हो जाएं, तो रंक को राजा बना देते हैं। शनि इस समय मीन राशि में विराजमान है और 13 जुलाई को वह इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। ज्योतिषियों की मानें, तो वक्री अवस्था में शनि और भी ज्यादा बलशाली हो जाते हैं। वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने आरंभ कर देते हैं। शनि के मीन राशि में वक्री होने से कई राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता 13 जुलाई 2025 को प्रातः 07:24 बजे पर मीन राशि में वक्री हो जाएंगे और 28 नवंबर 2025 को प्रातः 07:26 बजे पर मार्गी हो जाएंगे। शनि करीब 138 दिन तक उल्टी चाल चलेंगे।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना लाभकारी हो सकता है। एकादश भाव में शनि के वक्री होने से आपके जीवन में अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि अच्छी जा सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य मिलने के कारण आपको पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब सफलता हासिल हो सकती है। काम के सिलसिले में कई लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इनसे आपको काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से जो धन अटका हुआ था, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में शनि सातवें भाव में वक्री होंगे। इस राशि के जातकों के लिए शनि का उल्टी चाल चलना काफी हद तक लाभकारी हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय जा सकता है। लोहे या मशीनरी व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। दीर्घकालीन निवेश करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति और धन-संपदा बनी रहेगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में शनि महाराज दसवें भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। इसके साथ ही व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है। आपकी कई इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। करियर अच्छा जाने वाला है। ये जातक धन अर्जित करने में भी सफल हो सकते हैं। घर, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके अलावा सरकार की ओर से भी लाभ मिल सकता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करीब 30 साल बाद न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश किया है। करीब ढाई साल के दौरान वह अपनी स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव करते रहेंगे, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में पर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शनि जुलाई माह में मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते है इन लकी राशियों के बारे में
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।