Shani Dev Vakri In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं, जिसका प्रंभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 30 साल बाद साल 2025 में मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही जहां वह वक्री होंगे। मतलब शनि देव उल्टी चाल से गति करेंगे। ऐसे में शनि देव के वक्री होने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होने लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपके व्यापार में विस्तार होगा। इनकम में जबरदस्त वृद्धि होने के योग हैं। नौकरी में इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन के योग बनेंगे। बॉस और अधिकाई आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
वृष राशि (Aries Zodiac)
शनि देव का वक्री होना वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं कारोबार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक होंगी। नए व्यापारिक संबंध बनने से बिजनेस पर बढ़िया असर होगा। आपको व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे, अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। साथ ही इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वहीं इस समय आपके अटके हुए कार्य बनेंगे।