Shani Margi In Kumbh: कर्मफलदाता और न्यायकर्ता शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में शनि एक राशि चक्र पूरा करीब 30 साल में कर पाते हैं। शनि एक ऐसा ग्रह है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसी के कारण हर जातक को जीवन में एक बार शनि साढ़े साती और ढैय्या का सामना अवश्य करना पड़ता है। शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। शनि की उल्टी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि दिलावी के बाद यानी 15 नवंबर को कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि की सीधी चाल से चलने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिदेव 30 जून से कुंभ राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। वहीं दिवाली के बाद यानी 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि में शनि तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको हर एक समस्या से निजात मिलेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत और अच्छे काम को देखते हुए उच्च अधिकारी सराहना कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको कई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा किए गए निवेश का रिटर्न अब आपको मिल सकता है। इसके साथ ही कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको खूब लाभ मिलने वाला है। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही कड़वाहट अब कम हो सकती है। आप अपनी रुचियों के हिसाब से कुछ कर सकते हैं। आप चाहे तो आने वाले समय में इसी में अपना करियर बना सकते हैं। बुद्धि के कौशल से आप समाज में एक अलग ही पहचान बना पाएंगे। आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि में शनि सातवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। इसके साथ ही वह आठवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस भाव को घर, स्वास्थ्य और मृत्यु का भाव माना जाता है। शनि के मार्गी होने से घर में मचा भूचाल अब शांत हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच संबंध अच्छे स्थापित होंगे। इसके साथ ही पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। शनि के मार्गी होने से आपको करियर में भी खूब लाभ मिलने वाला है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके अलावा इस समय अवधि में आपको करियर और निजी जीवन में आपको खूब लाभ मिलने वाला है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में शनि नवम भाव यानी भाग्य के भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से जो काम अटक रहे थे, वो इस अवधि के बाद पूरे होने लगेंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे बनेंगे। भाग्य का साथ मिलने के कारण करियर में खूब लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उच्च शिक्षा के लिए जो जातक विदेश जाने का सपना देख रहे है। उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।