वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर करता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि कलयुग के न्यायाधीश शनि देव 12 जुलाई को मकर राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री मतलब किसी भी ग्रह का उल्टी चाल से चलना है। मतलब शनि अब कुंभ राशि से मकर राशि में वक्री होने जा रहै हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
मेष राशि: आपकी राशि से शनि देव दशम भाव में वक्री होने जा रहे हैं, जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है।। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपकी पदोन्नती हो सकती है। वहीं बिजनेस में आपको इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ हो सकती है। बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में भी सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। मतलब कोई पद भी आपको मिल सकता है। साथ ही शेयर मार्केट में भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। आप लोग एक फिरोजा धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा।
धनु राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली से शनिदेव आपके दूसरे स्थान में वक्री होंगे। जिसको धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंंगे। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस समय आप किसी प्रापर्टी खरीदने का मन भी बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में सफल हो सकते हैं और कोई पद आपको मिल सकता है। अगर आपका व्यापार शनि ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। आप लोग एक पुखराज धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।
मीन राशि: शनि देव का वक्री होना मीन राशि के लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि ग्रह 11वें स्थान में वक्री होंगे, जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। व्यापार में नए संबंध बन सकते हैं। वहीं आप बिजनेस में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आपका व्यापार या करियर गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको यह समय शानदार रहने वाला है। आप लोग एक पुखराज या सुनहला धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगा।