वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के न्यायाधीश शनि देव 12 जुलाई को मकर राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री का मतलब किसी भी ग्रह का उल्टी चाल से चलना है। मतलब शनि देव अब कुंभ राशि से मकर राशि में वक्री होंगे। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस दौरान करियर में उन्नति और धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
मेष राशि: शनि देव का वक्री होना आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपके दशम स्थान में वक्री होंगे,, जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है।। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में तो वृद्धि होगी ही, साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन हो सकता है। साथ ही आपका मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। व्यापार में भी आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ हो सकती है। साथ ही बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। वहीं इस समय आपको राजनीति में भी सफलता मिलने के योग हैं। मतलब कोई पद भी आपको मिल सकता है। हालांकि यहां पर देखने वाली बात यह है कि शनि देव आपकी कुंडली में किस स्थिति में विराजमान हैं और उनका आपके राशि स्वामी मंगल से कैसा संबंध है।
धनु राशि: आप लोगों की राशि से शनि देव दूसरे भाव में वक्री होंगे। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। इसलिए व्यापार में मेहनत करते रहें। साथ ही इस समय अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। वहीं इस समय आप किसी प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है और कोई पद आपको मिल सकता है। अगर आपका व्यापार शनि देव से जुड़ा हुआ है तो आपको विशेष धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको इस दौरान विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।
मीन राशि: आपकी गोचर कुंडली से शनि देव 11वें भाव में वक्री होंगे। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। व्याापार में नए संबंध बन सकते हैं। वहीं आप कारोबार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही बिजनेस में मुनाफा अच्छा होगा। पार्टनरशिप के काम में भी आपको इस समय फायदा हो सकता है या फिर आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं। वहीं अगर आपका व्यापार या करियर गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको यह समय लाभकारी रहने वाला है। इस समय आप एक पुखराज धारण कर सकते हैं।